Home > Archived > मनोज सिन्हा ने कहा - 2022 तक 5G का बड़ा उपभोक्ता होगा भारत

मनोज सिन्हा ने कहा - 2022 तक 5G का बड़ा उपभोक्ता होगा भारत

मनोज सिन्हा ने कहा - 2022 तक 5G का बड़ा उपभोक्ता होगा भारत
X


नई दिल्ली।
संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2022 तक भारत उत्तर अमेरिका के साथ पांचवीं पीढ़ी की दूरसंचार सेवा 5जी का उपयोग करने वाला सबसे बड़ा उपभोक्ता देश बन जाएगा। साथ ही सिन्हा ने शुक्रवार देर शाम आईपीटीवी सोसायटी के 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अभी 4जी का बोलबाला है और भारत अभी 5जी की तैयारी भी कर रहा है।

हमें ऐसे पारिस्थितिकी बनाने के बारे में सोचना है जहां इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और कृत्रिम इंटेलीजेंस मुख्यधारा में आ सके तथा निर्बाध कनेक्टिविटी, ई गवर्नेस में सुधार और शिक्षा के साथ ही वित्तीय समावेशन, स्मार्ट सिटी और इंटेलीजेंट परिवहन आदि की दिशा में काम करने की जरूरत है।

उन्होंने विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर अमेरिका के साथ भारत वर्ष 2022 तक 5जी उपभोक्ता के मामले में बड़ा देश होगा और 5जी से उद्योग में डिजिटल बदलाव आने के साथ ही आईओटी, ऑटोमेशन, परिवहन और बिग डाटा को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में डाटा टेलीकॉम उद्योग का वाहक बनेगा और ब्रॉडबैंड की देश में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। स्मार्टफोन के उपयोग बढऩे और ब्रॉडबैंड उपयोग में भी तीव्र बढ़ोतरी होने से डाटा की मांग में तेजी से वृद्धि के बल पर दूरसंचार उद्योग को गति मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कारोबार बढ़ाने, बैंकिंग सुविधाओं में सुधार, प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार के साथ ही आम लोगों को सशक्त बनाने में ब्रॉडबैंड की अहम भूमिका है। डिजिटल इंडिया के लिए ब्रॉडबैंड रीढ़ की हड्डी है। बता दें सिन्हा ने कहा कि वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आम लोगों के साथ सलाह मशविरा के आधार पर दूरसंचार नीति की समीक्षा की जा रही है ताकि डिजिटल युग को गति दिया जा सके।

***

और पढ़े...

जीएसटी : पुराने गहने और गाड़ियों पर नहीं लगेगा टैक्स

एसबीआई ने बैंकिंग सुविधाओं को किया बहुत सस्ता, कल से मिलेगा फयदा

एक रिपोर्ट के अनुसार : मोदी सरकार पर बढा जनता का भरोसा, लिस्ट में पहले पायदान पर भारत

Updated : 15 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top