Home > Archived > घर से भागीं दो लड़कियों को स्टेशन पर पकड़ा

घर से भागीं दो लड़कियों को स्टेशन पर पकड़ा

घर से भागीं दो लड़कियों को स्टेशन पर पकड़ा


ग्वालियर। अशोकनगर से भागीं दो लड़कियों को जीआरपी ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और उन्हें अशोकनगर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे गुना से आने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक बालिग व एक नाबालिग लड़की के अपने घर से भागकर आने की सूचना थाना प्रभारी पंचम सिंह को मिली थी। सूचना मिलने ही स्टेशन पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई और दोनों लड़कियों को टेÑन से उतरते ही पुलिस ने देख लिया, लेकिन लड़कियां चकमा देकर गायब हो गर्इं। इसी बीच एसआई के.एल. राय ने दोनों लड़कियों को दोबारा टिकट बुकिंग पर देखा और उनका पीछा करते हुए प्लेटफार्म नम्बर-2 पर पहुंचे, जहां राहुल गौर नामम युवक के साथ लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जब लड़कियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी फोन पर युवक से बात हुई थी। इसके बाद वह ट्रेन में बैठकर यहां आ गर्इं। वहीं लड़कियों की गिरफ्तारी की सूचना जीआरपी ने अशोकनगर कोतवाली को दी और वहां से रविवार को सुबह पांच बजे अशोकनगर पुलिस ने जीआरपी थाने पहुंकर दोनों लड़कियों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और अपने साथ वापस ले गई।

Updated : 17 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top