Home > Archived > श्रीलंका नौसेना ने भारतीय मछुआरों को पकडा

श्रीलंका नौसेना ने भारतीय मछुआरों को पकडा

श्रीलंका नौसेना ने भारतीय मछुआरों को पकडा
X


रामेश्वरम।
श्रीलंका की नौसेना ने उनकी समुद्री सीमा के भीतर कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के चार मछुआरों को आज गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पुदुकोट्टाई जिले के जगदापट्टिनम के यह मछुआरे श्रीलंकाई तट के पास नेदुनतीवु में मछली पकड़ रहे थे, उसी दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया। नौसेना इन्हें नौकाआें सहित कांगेसांतुराई ले गयी है।

हम आपको बता दें कि इस महीने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का यह चौथा मामला है। पुलिस ने कहा कि मछुआरे अपनी गिरफ्तारी से चार दिन पहले समुद्र में गये थे।

Updated : 17 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top