Home > Archived > संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत में विभाग प्रमुख की व्यवस्था समाप्त

संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत में विभाग प्रमुख की व्यवस्था समाप्त

संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत में विभाग प्रमुख की व्यवस्था समाप्त
X

अशोक आनंद व मोतीलाल कुशवाह बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

ग्वालियर। संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत की वार्षिक साधारण सभा एवं नवीन कार्यकारिणी 2017-18 का निर्वाचन गत दिवस डबरा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांत संरक्षक मुरारीलाल माहेश्वरी, क्षेत्र अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रधान (पूर्व विधायक), क्षेत्र प्रमुख एवं जिला संघचालक उज्जैन श्रीपाद जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

जानकारी देते हुए प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष अतुल अधौलिया एवं संगठन मंत्री श्रीमती अनीता करकरे ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संस्कार भारती ने मध्य भारत प्रांत में विभाग प्रमुख की व्यवस्था समाप्त करने का निर्णय लिया। अब संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत में आगामी निर्णय होने तक कोई भी विभाग प्रमुख नहीं होगा। बैठक में अशोक आनंद एवं मोतीलाल कुशवाह को सर्व सम्मति से प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके अलावा ग्वालियर में संस्कार भारती की वैध इकाई के रूप में अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र सिंह चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष उमाशंकर कुलश्रेष्ठ, महामंत्री पं. दिनेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष बृजकिशोर दीक्षित, मुरार में अध्यक्ष राजेन्द्र पारीक, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह वैस, महामंत्री पं. शेखर दीक्षित, कोषाध्यक्ष राममोहन माथुर, लश्कर में अध्यक्ष श्रीराम उमड़ेकर, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र वैद्य, महामंत्री चन्द्रप्रताप सिकरवार, कोषाध्यक्ष मनीष खोकले को मान्यता प्रदान करते हुए इन इकाइयों की पुष्टि की गई। बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री शंभूदयाल राठौर ने एवं आभार प्रदर्शन प्रांतीय सहमंत्री दिनेशचन्द्र दुबे ने किया। बैठक में ग्वालियर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, दतिया, डबरा, शिवपुरी, गुना सहित अन्य स्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Updated : 19 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top