Home > Archived > अमरनाथ यात्रा में फसें, एमपी के सैकड़ों श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा में फसें, एमपी के सैकड़ों श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा में फसें, एमपी के सैकड़ों श्रद्धालु
X


जम्मू।
अमरनाथ यात्रा गए मध्यप्रदेश के करीब 1000 यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से यातायात की दिक्कत पैदा हो गई है। कुछ लोग को खुले मैदानों में समय बिताना पड़ रहा है तो कुछ लोग शरणार्थी कैंपों में लंगर के सहारे हैं। साथ ही यात्रा में गए सैकड़ों लोग रामबन में फंसे हुए हैं। कुछ यात्रियों ने मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि उन्हें दो दिन से यहां से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान भी इस पर कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। कुछ लोग बता रहे हैं कि भारी बारिश से इलाके में भूस्खलन हुआ है जिससे रास्ता खराब हो गया है। इसीलिए लोगों को शायद आगे नहीं जाने दिया जा रहा।

बता दें कि, जो लोग किसी वाहन को किराए पर ले गए हैं उसका किराया बढ़ता जा रहा। यात्रियों के फंसने से होटलों और रेस्टोरेंट्स में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ बढ़ने से होटल मालिक किराया भी मनमानी वसूल रहे हैं। उधर इधर यात्रा में फंसे यात्रियों के परिजन चिंता में हैं। खबरों के अनुसार, पिछले सप्ताह भोपाल, जबलपुर और इंदौर समेत कई जिलों से यात्रियों के जत्थे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। घर वाले लगातार अपने प्रियजनों के संपर्क में हैं।

बताया जा रहा है कि इंदौर के परेदशीपुरा के एक शख्स ने मीडिया को बताया कि यहां से करबी 90 लोगों का समूह 28 जून को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुआ था। गुरुवार को यह लोग पहलगाम पहुंच गए थे। दो बसों में सवार यात्री यहां से 40 किमी आगे पहुंचे तो उन्हें वहीं पर रोक लिया गया। मौसम खराब होने के कारण उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा।

Updated : 2 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top