Home > Archived > वैज्ञानिकों ने खोजा ‘एंजेल पार्टिकल’, 80 वर्ष पूर्व की गयी थी परिकल्पना

वैज्ञानिकों ने खोजा ‘एंजेल पार्टिकल’, 80 वर्ष पूर्व की गयी थी परिकल्पना

वैज्ञानिकों ने खोजा ‘एंजेल पार्टिकल’, 80 वर्ष पूर्व की गयी थी परिकल्पना
X

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक नए कण की खोज की है जिसकी परिकल्पना 80 वर्ष पूर्व की गई थी। इसे ‘एंजेल’ (फरिश्ता) पार्टिकल(कण) का नाम दिया गया है। इस कण की विशेषता यह है कि यह स्वयं ‘मेटर’ (पदार्थ) और उसका पूरक ‘एन्टीमेटर’ (प्रति-पदार्थ) भी है।

वैज्ञानिकों की इस खोज से ‘क्वांटम कम्यूटिंग’ को एक नया आयाम मिलेगा जो वर्तमान की कम्यूटिंग (गणना) से कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। प्रतिष्ठित पत्रिका ‘साइंस’ में शोधकर्ताओं के एक लेख में बताया गया है कि उन्होंने इस तरह के एक कण होने के पहले सबूत खोजे हैं। वैज्ञानिकों ने अपनी खोज को ‘एंजेल पार्टिकल’ नाम दिया है जो कि डैन ब्राउन के उपन्यास ‘एन्जिल्स एंड डेमन्स’ से प्रेरित है जिसमें पदार्थ और गैर-पदार्थ को मिलाकर बनाने की कल्पना की गई है।

स्टैन्डफोर्ड विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर शौचेंग झांग जिन्होंने कण को खोजने के लिए प्रयोग का प्रस्ताव किया था ने कहा, ‘‘यह खोज मूलभूत भौतिकी में सबसे अधिक गहन खोजों में से एक है, जो कि वास्तव में 80 वर्षों तक फैली है।’’
उल्लेखनीय है कि बिग बैंक यानि संसार के सृजन के समय पदार्थ दो रुपों में विभक्त हो गया। पदार्थ और उसका पूरक और विपरीत प्रति-पदार्थ। खास बात यह है कि जब इन दोनों को आपस में मिलाया जाता है तो यह एक दूसरे को नष्ट कर देते हैं और बदले में उर्जा निकलती है।

Updated : 21 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top