Home > Archived > श्रद्धालुओं का 23वां जत्था अमरनाथ के दर्शनों के लिए जम्मू से रवाना

श्रद्धालुओं का 23वां जत्था अमरनाथ के दर्शनों के लिए जम्मू से रवाना

श्रद्धालुओं का 23वां जत्था अमरनाथ के दर्शनों के लिए जम्मू से रवाना
X


जम्मू।
बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए शनिवार को तीर्थयात्रियों का 23 वां जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से शनिवार सुबह रवाना हो गया। शनिवार को जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में 1180 तीर्थयात्री हैं।

शनिवार को रवाना होने वाले इस जत्थे में 787 पुरुष, 243 महिलाएं, 130 साधु तथा 20 साधवी शामिल हैं जो कि शनिवार सुबह 2:40 पर 43 वाहनों जिनमें 22 बड़ी तथा 21 छोटी गाड़ियां शमिल हैं में सवार होकर कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हो गए।

शनिवार को जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं। बताते चलें कि 40 दिन चलने वाली यह यात्रा 29 जून को शुरू होकर सात अगस्त श्रवण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) वाले दिन समाप्त हो जाएगी।

Updated : 22 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top