Home > Archived > पूरे भारत में 4 जुलाई तक मानसून का पूर्वानुमान

पूरे भारत में 4 जुलाई तक मानसून का पूर्वानुमान

पूरे भारत में 4 जुलाई तक मानसून का पूर्वानुमान
X



नई दिल्ली। मानसून बीते 2 दिनों में आगे बढ़ा है। एनएलएम यानि मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, सीकर, सोनीपत, शिमला, धर्मशाला और पहलगाम तक पहुँच गई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू कश्मीर और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। रविवार की सुबह 8:30 बजे से सोमवार की सुबह 8:30 बजे के बीच माउंट आबू में 103 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लखनऊ में 92, महाबलेश्वर में 85 और होनावर में 75 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 2 जुलाई तक देश भागों में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

स्काईमेट के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और इससे सटे भागों पर दिखाई दे रहा है। झारखंड और पश्चिम बंगाल पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। राजस्थान से उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक मॉनसून की अक्षीय रेखा बनी हुई है।

राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ फिलहाल कमजोर हो गई है। देश के कई हिस्सों में मॉनसून वर्षा हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी तटों पर कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, और केरल में मध्यम से भारी बौछारें दर्ज की गई हैं। दक्षिणी राजस्थान में भी मध्यम से भारी बारिश हुई है।

तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगीय भागों और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। तटीय ओड़ीशा, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रही। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, आंतरिक ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में मॉनसून कमजोर रहा।

Updated : 3 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top