Home > Archived > दिल्ली पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, शातिर बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, शातिर बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, शातिर बदमाश गिरफ्तार
X


नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में बीती देर रात दिल्ली पुलिस ईनामी बदमाश को पकडने गई, तब बदमाशों ने घिरता देख पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और दूसरा फरार हो गया।

हम आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ को जानकारी मिली थी कि कई संगीन मामलों में फरार चल रहा चांद उर्फ मटरू न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में आने वाला है। मटरू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। रात करीब 1.30 बजे वो अपने एक साथी जाहिद के साथ बाइक पर सवार होकर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पंहुचा। मटरू के पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठी पुलिस उसे पकडऩे की कोशिश की। खुद को घिरता देख मटरू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी मिल रही है कि इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मटरू की तरफ से 3 राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस ने 2 राउंड फायरिंग की। हालांकि, गनीमत ये रही कि दोनों तरफ से कोई भी घायल नहीं हुआ। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चांद उर्फ मटरू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चांद के ऊपर पहले से ही करीब 14 संगीन मामले दर्ज हैं। जिसमें डकैती और हत्या की कोशिश जैसे संगीन केस भी शामिल हैं। मटरू पर 50 हजार का रुपये का ईनाम भी रखा गया था।

Updated : 5 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top