Home > Archived > यूपी में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु होगी 50 वर्ष

यूपी में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु होगी 50 वर्ष

यूपी में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु होगी 50 वर्ष
X


लखनऊ।
यूपी राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में प्रशासनिक महकमे में कुछ बदलाव करने का मन बनाया है। जिसके तहत सरकार ने निर्णय लिया है कि शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु 50 वर्ष होगी। अधिकारियों को सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि अधिकारियों की सेवानिवृत्ति को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा केंद्र सरकार की राह पर चलने का निर्णय लिया गया। इस मामले में यह बात सामने आई है कि सरकारी कर्मचारी व अधिकारी सुस्त हैं इन लोगों को अनिवार्य सेवानिवृत्ती देने का निर्णय लिया गया है। इस मामले में कार्मिक विभाग ने शासनादेश जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों व अधिकारियों की सूची तैयार करने के बाद उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में सेवानिवृत्ति का कारण नहीं बताया गया। इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए तीन माह का नोटिस पीरियड दिया जाएगा जिसके बाद अधिकारी रिटायर हो सकेंगे।

Updated : 7 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top