Home > Archived > क्या वो भारत को असफल करना चाहते हैं?

क्या वो भारत को असफल करना चाहते हैं?

क्या वो भारत को असफल करना चाहते हैं?
X

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जीएसटी का विरोध करने वालों पर सवाल उठाये हैं। रिजिजू ने विरोध करने वालों से पूछा है कि वो बताये क्या वो भारत को असफल करना चाहते हैं?

रिजिजू ने शनिवार को ट्विटर पर कहा कि जीएसटी को लेकर कोई विवाद नहीं है। जीएसटी विशेष रूप से पूर्वी भारत के विकास में समान प्रगति को सुनिश्चित करेगा। फिर भी नकारात्मकता फ़ैलाने का प्रयास किया जा रहा है। रिजिजू ने शुक्रवार को भी जीएसटी को लेकर एक और ट्वीट किया था कुछ लोग पुरानी प्रक्रिया से चल रहे है। वो हरसंभव प्रयास कर रहे है कि जीएसटी असफल हो जाये परन्तु वो इसको याद रखे कि भारत अब आगे बढ़ रहा है और भारत रुकने वाला नहीं है।

दरअसल जीएसटी 1 जुलाई से पुरे देश में लागू हो चुका है| जीएसटी को लेकर कई तरफ की भ्रांतिया कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार लगातार जीएसटी के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

Updated : 8 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top