Home > Archived > पुंछ में LoC पर फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड जवाब, 2 पाक सैनिक सहित 7 लोगों की मौत

पुंछ में LoC पर फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड जवाब, 2 पाक सैनिक सहित 7 लोगों की मौत

पुंछ में LoC पर फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड जवाब, 2 पाक सैनिक सहित 7 लोगों की मौत
X


पुंछ।
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने शनिवार को नियंत्रण रेखा से सटी अग्रिम चौकियों एवं बस्तियों को निशाना बनाकर फायरिंग की और मोर्टार दागे। पाकिस्तान की इस गोलीबारी में छुट्टियों पर आए एक जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। साथ ही शहीद सैनिक की तीन बेटियां घायल हो गई हैं। भारतीय सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली फायरिंग का करार जवाब दिया है, ऐसे में पाकिस्तान को बहुत नुकसान उठाना पड़ गया।

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाई में करीब 7 पाकिस्तानी सैनिकों व नागरिकों की मौत हो गई। इसमें 2 पाकिस्तानी सैनिक शामिल हैं। हमले में 16 अन्य घायल हो गए। इस गोलीबारी में पाकिस्तान को भी अपने नागरिकों के जीवन का नुकसान उठाना पड़ गया है। गोलीबारी के चलते सीमा पर एक पाकिस्तानी पोस्ट क्षतिग्रस्त हो गया। नियंत्रण रेखा पर नियुक्त 24 फ्रंटियर फोर्स यूनिट के सैनिक जो कि पाकिस्तान के हैं वे घायल हो गए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में गोलीबारी में अब तक चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 जवान शहीद हो गए और 12 लोग घायल हो गए। भारतीय सेना चैकियों द्वारा स्वचालित हथियारों से फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान मोर्टार दागे गए। गोलीबारी में दोनों ओर का जमकर नुकसान हो गया।

Updated : 9 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top