Home > Archived > कार्यकर्ताओं के रक्त से सेवा कार्यो को गति देगी भाजपा

कार्यकर्ताओं के रक्त से सेवा कार्यो को गति देगी भाजपा

कार्यकर्ताओं के रक्त से सेवा कार्यो को गति देगी भाजपा
X

-पं. दीनदयाल जी जन्मशताब्दी वर्ष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करते प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया व अन्य।

आगरा। भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम की श्रंखला में अनेकों सामाजिक कार्यो का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर गुरूवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 कार्यकर्ताओ ने पूर्ण मनोयोग से रक्तदान किया।

रक्त डायरेक्ट्री का विमोचन

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ब्रजक्षेत्र प्रभारी अशोक कटारिया ने किया। साथ ही उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय रक्त डायरेक्टरी का विमोचन भी किया। अपने संबोधन में अशोक कटारिया ने कहा कि रक्तदान का महत्व राष्ट्र के निमार्ण का ही कार्य है क्योंकि मानस का रक्त समाज के कार्यो में प्रयुक्त होता है और भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राजनीति से इतर सामाजिक कार्यो को प्रमुखता से संचालित करती है। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि पार्टी द्वारा एक डायरेक्टरी बनाई गई है, जिसमें रक्त देने वाले कार्यकर्ताओं का विवरण है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार भी व्यक्त किया।

इनकी रही उपस्थिति

शिविर में जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री गामा दुबे, अनिल चैधरी, विधायक रामप्रताप सिंह चैहान, पुरषोत्तम खंडेलवाल, बेबी रानी मौर्य, अंजुला सिंह माहौर, रश्मि सिंह, महानगर महामंत्री भानु महाजन, महामंत्री अशोक पिप्पल, हेमन्त भोजवानी, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, संध्या जोशी, अपर्णा सिंह, अनिता खरे, मंजू वाष्र्णेय, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, उमेश तिवारी, दिनेश अगरिया, बाॅबी वर्मा आदि उपस्थित रहे। शिविर का संयोजन संजीव चौबे ने किया।

इन्होने कहा

कार्यकर्ताओं का रक्त समाज के कार्य आए, ऐसा स्वप्न पं. दीनदयाल जी ने देखा था। आज के शिविर में एसएन मेडीकल काॅलेज के चिकित्सकों का सहयोग रहा। आने वाले दिनों में इस प्रकार के रचनात्मक प्रयोग समाजहित में जारी रहेंगे।

-संजीव चौबे, संयोजक, रक्तदान कार्यक्रम

Updated : 10 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top