Home > Archived > नायडू के मार्गदर्शन में परिपक्व होगा लोकतंत्र : नंदकुमार

नायडू के मार्गदर्शन में परिपक्व होगा लोकतंत्र : नंदकुमार

नायडू के मार्गदर्शन में परिपक्व होगा लोकतंत्र : नंदकुमार
X

भोपाल। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री वैंकेया नायडू के देश के 13वें उपराष्ट्रपति की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि नायडू के लंबे संसदीय अनुभव और उनकी कुशाग्र बुद्धि से देश का लोकतंत्र परिपक्व होगा।

यहां जारी एक बयान में नंदकुमार ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति ने विकासोन्मुखी सकारात्मक पहल से देश की जनता की आकांक्षाएं बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में 1942 के क्विट इंडिया के जज्बे को ताजा तरीन रखने और 2017 में लिए गए संकल्प के अनुरूप 2022 तक देश को भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद से मुक्त और जाति वंश परंपरा से मुक्त करने के लक्ष्य को पूर्ण करने की प्रतिबद्धता उनके नेतृत्व में सार्थक होगी।

चौहान ने आशा व्यक्त की है कि उपराष्ट्रपति के रूप में वैंकेया नायडू का मार्गदर्शन सोने में सोहागा सिद्ध होगा। उन्होंने वैंकेया नायडू के दीर्घ यशस्वी जीवन की कामना की है।

Updated : 11 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top