Home > Archived > राष्ट्रपति ने दिलवाई शपथ, वेंकैया नायडू बने देश के नए उपराष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने दिलवाई शपथ, वेंकैया नायडू बने देश के नए उपराष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने दिलवाई शपथ, वेंकैया नायडू बने देश के नए उपराष्ट्रपति
X

नई दिल्ली। वेंकैया नायडू देश के अगले उपराष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद वे संसद भवन के लिए निकल गए।

हम आपको बता दें कि वे सवेरे सबसे पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इसके बाद वह संसद भवन आएंगे और संसदीय कार्यमंत्री और राज्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। वेंकैया नायडू यहां पर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

11 बजे वह सदन में प्रवेश करेंगे। वहीं हामिद अंसारी ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन मुस्लिमों की बेचैनी की बात की थी। इसके जवाब में उप-राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले वेंकैया नायडू ने बिना नाम लिए अंसारी के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने देश में अल्पसंख्यकों के बीच असुरक्षा की भावना होने की बात को महज ‘राजनीतिक प्रचार’ बताकर खारिज कर दिया।

वेंकैया नायडू ने यद्यपि किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को पूर्व उप-राष्ट्रपति अंसारी के एक टीवी साक्षात्कार की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के मुसलमानों में असहजता और असुरक्षा की भावना है, और ‘स्वीकार्यता का माहौल’ खतरे में है। नायडू ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं। ये एक राजनीतिक प्रचार है। पूरी दुनिया के मुकाबले अल्पसंख्यक भारत में ज्यादा सकुशल और सुरक्षित हैं और उन्हें उनका हक मिलता है।

उन्होंने इस बात से भी इत्तेफाक नहीं जताया कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है और कहा कि भारतीय समाज अपने लोगों और सभ्यता की वजह से दुनिया में सबसे सहिष्णु है। उन्होंने कहा कि यहां सहिष्णुता है और यही वजह है कि लोकतंत्र यहां इतना सफल है। गौरतलब हैं कि वेंकैया नायडू ने विपक्ष के उम्मीदवर गोपालकृष्ण गांधी को 272 वोटों से हराया। वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि गोपालकृष्ण गांधी को 244 मत मिले।

Updated : 11 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top