Home > Archived > चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस थाने की सुरक्षा बढ़ाई

चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस थाने की सुरक्षा बढ़ाई

चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस थाने की सुरक्षा बढ़ाई
X

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-26 के पुलिस थाने की सुरक्षा बढ़ा दी है। छेड़छाड़ के आरोपी विकास बराला तथा उसके मित्र आशीष के खिलाफ इसी पुलिस थाने में कार्रवाई की जा रही है। बीती रात पुलिस ने विकास तथा आशीष को अपने साथ लेकर पूरे घटनाक्रम को री-क्रिएट किया था। पुलिस की यह कार्रवाई रात करीब ढाई बजे तक जारी रही। इसके बाद पुलिस आरोपियों को सेक्टर-26 के पुलिस थाने में लेकर आई। जहां आज उनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के सीआईडी विंग ने सूचना दी है कि कुछ संगठनों द्वारा आज शुक्रवार को सेक्टर-26 पुलिस थाने का घेराव करते हुए आरोपियों तक हमले के उद्देश्य से पहुंचने का प्रयास किया जा सकता है। जिसके चलते पुलिस ने थाने में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के एसएसपी ईश सिंघल आज फिर से इस मामले में पूछताछ के लिए सेक्टर-26 के थाने में आ सकते हैं।

Updated : 11 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top