Home > Archived > प्रदेशभर के किसानों ने बलराम जयंती पर सुनीं मुख्यमंत्री के दिल की बात

प्रदेशभर के किसानों ने बलराम जयंती पर सुनीं मुख्यमंत्री के दिल की बात

प्रदेशभर के किसानों ने बलराम जयंती पर सुनीं मुख्यमंत्री के दिल की बात
X

भोपाल/जबलपुर। बलराम जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार शाम को आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से किसानों से सीधी अपने दिल की बातें की। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम प्रदेशभर के किसानों से टीवी और रेडियो के माध्यम से सुना। जिला मुख्यालयों में इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां दूर-दराज के किसानों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री का दिल से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा, वहीं जिन गांवों में किसानों के पास टीवी नहीं हैं, उन्होंने रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री की बातें सुनीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी किसानों को फसल का उचित दाम देने की बात कही और उन्होंने आश्वासन दिलाया कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है एवं हर संभव किसानों को मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में किसान हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य शासन के विभिन्न कृषक कार्यक्रम, योजनाओं आदि की जानकारी किसानों को दी।

खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए चौहान ने सफल किसानों के नामों का भी उल्लेख किया जिन्होंने गन्ना, चना, प्याज आदि फसलों तथा मधुमक्खी पालन के उत्पादन से अपनी आय को दोगुना किया। मुख्यमंत्री ने उन किसानों के बारे में भी जानकारी दी जिन्होंने जैविक और वैज्ञानिक कृषि से अपनी आय दोगुनी की।

चौहान ने सिंचाई के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। परियोजनाओं की भी चर्चा की। उन्होंने किसानों को सुलभ ऋण, भुगतान आदि में किए जा रहे नए परिवर्तनों जैसे ई-पेमेंट आदि की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री का ‘दिल से’ बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में टीवी और रेडियो पर सुना गया।

Updated : 14 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top