Home > Archived > बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का शुभारंभ

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का शुभारंभ

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का शुभारंभ
X

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर रविवार को आयोजित भव्य समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूली बच्चों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के शुल्क स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम का प्रदेशभर में दूरदर्शन के माध्यम से लाइव दिखाया गया। साथ ही रेडियो पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन प्रदेशभर में लाइव देखा और सुना गया। इसके पश्चात उन्होंने तीन मेधावी छात्रों को फीस के प्रमाण पत्र वितरित कर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रदेश के स्कूलों के करीब 15 हजार मेधावी विद्यार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस योजना के तहत रविवार को छुट्टी के दिन भी दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक स्कूल खुले रखे गए।

Updated : 20 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top