भाभी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया तो आधा दर्जन बार चाकू से किया हमला
नई दिल्ली। दिल्ली में रिश्ते कितने कमजोर होते जा रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक देवर ने अपनी भाभी के साथ हैवानियत की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर करीब आधा दर्जन चाकू से प्रहार किया। उसके बाद उसे खिड़की से नीचे फेंकने का प्रयास किया।
लेकिन मकान में रह रहे अन्य किराएदारों ने महिला को पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची भारत नगर पुलिस ने तुरंत महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति के साथ भारत नगर इलाके में रहती है। उसके पड़ोस में ही उसका देवर रहता है। महिला का आरोप है कि जब उसका पति घर पर नहीं होते थे, तब वह अकेला पाकर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश करता था। महिला के पति कुछ दिनों से बाहर गए हुए हैं। इस बात की शिकायत पीड़िता ने पति से की थी। जिस पर पति ने देवर को गोरखपुर भेज दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, तीन दिन पहले ही आरोपी गांव से दिल्ली आया और पीड़िता के घर आकर कहने लगा कि उसकी वजह से उसका भाई से विवाद हो गया है। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच आरोपी ने चाकू निकालकर करीब आधा दर्जन वार पीड़िता पर किया।