हरेला पर्व के साथ भादों मास का शुभारंभ
X
X
-फलदार पौधों का रोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प
आगरा। आसमान से बरसती बूंदों के बीच हरेला महोत्सव समिति आगरा महानगर द्वारा पश्चिम पुरी पार्क में मंगलवार प्रातः हरेला पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उप्र के प्रचार प्रमुख पदम जी, महानगर प्रचारक गोविंद जी, विधायक खेरागढ़ महेश गोयल व भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की उपस्थिति में काॅलोनी वासियों ने पार्क में 27 फलदार पौधों का रोपण किया।
वृक्षों की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए पदम जी ने कहा कि प्रकृति का सरंक्षण करने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना आवश्यक है। इससे वायुमंडल में मिश्रित जहरीली गैसांे का प्रभाव कम करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को पौधारोपण व हरियाली विकसिक करने के प्रति विशेष उत्साह दिखाने की आवश्यकता है। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि भादों के महीने में प्रत्येक व्यक्ति को पांच पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. रामेश्वर चैधरी, समाजसेवी संजय मिश्रा, समाजसेवी बबीता चैहान, हरेला आयोजन समिति के महानगर संयोजक एड. अशोक चैबे, भाजपा नेत्री पायल सिंह चैहान, शिक्षाविद् डाॅ. संजीव यादव, विहिप महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मंत्री राजीव शर्मा, पप्पन कुशवाह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन युवा भाजपा नेता नितेश शिवहरे ने किया।
Updated : 9 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire