Home > Archived > ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए करें ये उपाय

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए करें ये उपाय

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए करें ये उपाय
X

स्वदेश वेब डेस्क। ओट्स को खाने से दिन भर एनर्जी बनी रहती है। इसे हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। ओट्स से फेसपैक बना कर स्किन पर लगाने से बहुत फायदा होता है। ओट्स में एक्सफोलिएटिंग, क्लींजिंग और मॉश्चराइज़िंग तत्व होते है। आप चाहे तो ओट्स से घर में भी फेस पैक बना सकते है। इसके लिए थोड़े ओटमील को पानी में पका ले और इसे ठंडा होने दे। इसके बाद चेहरे पर लगा ले। 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे, इसके बाद धो ले। 2 चम्मच ओट्स ले और इसमें दही मिक्स कर पूरे चेहरे पर लगा ले। 20 मिनट तक सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो ले। इससे स्किन पर ग्लो आएगा।

हम आपको बता दें कि ओट्स और गुलाबजल मिला कर भी फेस पैक बनाया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स में 1 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच शहद मिला लीजिए। इनका पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट रखे और इसके बाद चेहरा धो ले। इससे आपकी स्किन में ग्लो आएगा। ओटमील, दूध और निम्बू को मिला कर भी फेस पैक भी बना सकते है।

गौरतलब है कि 2 चम्मच उबले ओट्स, 2 चम्मच दूध और 4 चम्मच नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाए। ओट्स ठंडे होने पर ही चेहरे पर लगाए। 20-25 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो ले, इससे स्किन निखरेगी। 2 चम्मच ओट्स में थोड़ा कच्चा दूध और एक चम्मच शहद मिला कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगा कर सूखने दे। इसके बाद पानी से धो ले। यह फेस पैक ड्राई स्किन के लिए बहुत अच्छा है।

Updated : 10 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top