Home > Archived > भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम की जूनियर पुरूष से जीता

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम की जूनियर पुरूष से जीता

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम की जूनियर पुरूष से जीता
X


नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम की जूनियर पुरूष हॉकी टीम को 4-3 से हराकर अपने यूरोपिय दौरे का शानदार समापन किया। भारत की तरफ से गुरजीत कौर और कप्तान रानी ने दो-दो गोल किये। वहीं, बेल्जियम की तरफ से थिबॉल्ट नेवेन, विलियम वान डेसेल और माथियास रिलिक ने 1-1 गोल किया।

भारतीय टीम ने इस मैच में आक्रामक शुरूआत की। इसका फायदा टीम को मैच के 7वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के रूप में मिला। जिसे गुरजीत कौर ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके 4 मिनट बाद ही 11वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी मिला जिसे गुरजीत ने एकबार फिर गोल में बदलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इस गोल के 2 मिनट बाद ही 13वें मिनट में कप्तान रानी ने शानदार मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। पहले हॉफ की समाप्ती पर भारतीय टीम ने 3-0 की बढ़त बरकरार रही।

दूसरे हॉफ के तीसरे और मैच के 33वें मिनट में कप्तान रानी ने एक और मैदानी गोल कर भारतीय टीम को 4-0 से आगे कर दिया। मैच के 38वें मिनट में बेल्जियम को पेनल्टी कार्नर मिला और थिबॉल्ट नेवेन ने इसे गोल में बदलकर बेल्जियम का खाता खोला। इस गोल के 4 मिनट बाद ही विलियम वान डेसेल ने बेल्जियम के लिए दूसरा गोल किया और स्कोर 4-2 हो गया।

मैच के 48वें मिनट में बेल्जियम को एक और पेनल्टीकार्नर मिला, जिसे माथियास रिलिक ने गोल में बदलकर स्कोर 4-3 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन कर मैच 4-3 से जीत लिया।

Updated : 19 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top