Home > Archived > पुलिस भर्ती के लिए छात्राओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

पुलिस भर्ती के लिए छात्राओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

पुलिस भर्ती के लिए छात्राओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
X

भिण्ड। सशक्त वाहिनी के तहत ज्यादा से ज्यादा महिलाएं एवं युवतियां पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे सके इसको लेकर अब पुलिस भर्ती के पहले महिलाओं को विशेष कोचिंग दी जाएगी। महिलाओं को पुलिस में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के बारे में जानकारी प्रदाय की जाएगी। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं का चयन पुलिस विभाग में हो सके। इस कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वयक बनाया गया है।

यह कार्य महिला एवं बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से कराया जाएगा, जिसमें पुलिस अधिकारी इच्छुक महिलाओं को ट्रेनिंग देंगे। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली किसी प्रकार की होती है और समाज में पुलिस को कैसा व्यवहार करना चाहिए। शारीरिक परीक्षा के पूर्व महिलाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे की पुलिस परीक्षा पास करने में महिलाओं को परेशानी न हों।

परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी पुलिस विभाग के अधिकारी स्वयं देंगे। इससे समाज में पुलिस विभाग का अच्छा संदेश जाएगा और महिलाओं को पुलिस विभाग में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। वैसे पुलिस विभाग में ज्यादातर महिलाओं कार्य पंसद नहीं करती है क्योंकि उनके मन में पुलिस को लेकर कई तरह की भ्रातिंयां हैं। इसलिए पुलिस के कार्य से भी इन्हें अवगत कराया जाएगा।

भर्ती के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना, ऊंचाई 158 सेमी, उम्र 18 से 28 वर्ष और अन्य आरक्षण के तहत पांच वर्ष की छूट के साथ लिखित और शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा। इसे लेकर जिले में प्रशिक्षण के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

Updated : 3 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top