Home > Archived > एक हफ्ते में उफ नेगी यमुना

एक हफ्ते में उफ नेगी यमुना

हरियाणा सरकार ने दिल्ली और यूपी को किया अलर्ट


भारी बारिश के कारण बांधों पर बढ़ा पानी का दबाव

आगरा। पहाड़ी पर लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है। हरियाणा के उत्तर-पूर्व में पहाड़ी क्षेत्रों, पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आदि तथा यमुना नदी के पहाड़ी कैंचमैंट एरिया में तीन दिन से रुक रुककर भारी बारिश हो रही है। इसके कारण यमुना नदी के साथ ही अन्य दूसरी कई सहायक नदियों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। हरियाणा के यमुनानगर जिला प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हैं। जिला करनाल, पानीपत, सोनीपत व दल्लिी प्रशासन को बाढ़ की आशंका के अलर्ट की सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही यूपी को भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

यमुना में लगातार बढ़ रहे पानी का दबाव यहां हथनीकुंड बैराज पर बढ़ गया है और समझा जाता है कि रविावार शाम तक बड़ी मात्रा में यहां से पानी छोड़ा गया है। ऐसे में दिल्ली के साथ ही यूपी के मथुरा और आगरा तक इसका असर पड़ सकता है। अगले हफ्ते तक मथुरा और आगरा तक यमुना में भारी उफान देखा सकता है। दिल्ली में परसो तक हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी पहुंच जाएगा, जिसके गोकुल बैराज तक अगले हफ्ते पहुंचने की आशंका है। गौरतलब है कि यमुनानदी में बने हथनीकुंड बैराज में जल बहाव स्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। सायं 5 बजे 55,572 क्यूसेक, छह बजे 71,836 जल बहाव दर्ज किया गया, लेकिन रविवार सुबह सात बजे यह बढ़कर एक लाख 47,212 क्यूसेक हो गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक बहाव है। हथनीकुंड बैराज पर तैनात अधिकारियों के मुताबिक करीब नौ घंटे तक जल बहाव स्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक रहा है। इस बीच सूचनाएं मिल रही हैं कि उत्तराखंड के देहरादून जिले में हिमाचल प्रदेश के पांवटासाहिब के साथ सटे आसन बैराज में पानी लबालब हो गया है। अभी उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में जोरों की बारिश हो रही है। जिस समय आसन बैराज से यह पानी छोड़ा जाएगा तो उसी समय यमुना नदी पर बने हथनीकुंड में जल बहाव स्तर के और बढऩे के आसार हैं।

ऐसे में हरियाणा में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। यमुना नदी की सहायक नदिया भी उफान पर हैं। सोमनदी में इस समय करीब आठ हजार क्यूसेक जल वहाव है व पथराला जिसे बौली नदी भी कहा जाता है उफान पर है। पथराला नदी का पानी छछरौली के बाद आगे जाकर यमुना नदी में गिरता है। इसका मतलब ये हुआ कि यमुना नदी में हथनीकुंड बैराज से आगे जाकर कुल बहाव करीब एक लाख 60 हजार क्यूसेक हो गया है। यह पानी परसों दिल्ली पहुंचेगा। वहा से जब इसे छोड़ा जाएगा तो मथुरा के निकट गोकुल बैराज तक पानी अगले सप्ताह पहुंच जाएगा। इससे मथुरा के साथ ही आगरा तक में यमुना नदी के उफनने की पूरी आशंका है।

Updated : 4 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top