Home > Archived > सर्वाधिक लड्डू बांटने का रिकार्ड भी दर्ज

सर्वाधिक लड्डू बांटने का रिकार्ड भी दर्ज

सर्वाधिक लड्डू बांटने का रिकार्ड भी दर्ज
X

- अयोध्या के राजा के पंडाल में 51 हजार से अधिक लड्डू बांटे

इंदौर। दशहरा मैदान पर चल रहे अयोध्या के राजा गणेशोत्सव में दो स्वर्णिम अध्याय और जुड़ गए जब वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया की ओर से आयोजक संस्था ब्रह्म चेतना और सूत्रधार अभिषेक बबलू शर्मा के नाम सर्वाधिक 121 फीट लम्बाई वाले अस्थायी गणेश पंडाल और अयोध्या के राजा के रूप में मिट्टी से निर्मित 17 फीट ऊंचे गणेशजी के निर्माण के साथ ही गणेश पंडाल में एक ही दिन में सर्वाधिक 51 हजार 151 लड्डू के प्रसाद के वितरण का नया कीर्तिमान दर्ज किया गया। इसी तरह इंस्टीट्यूट आफ हालिस्टिक मेडिसन ने भी संस्था को पिछले नौ वर्षों से लगातार आकर्षक और विशाल एवं व्यवस्थित पंडाल तथा गणेश प्रतिमा की स्थापना के लिए इन्दौर रत्न अलंकरण से सम्मानित कर कल रात प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किए।

अयोध्या के राजा के नाम से संस्था ब्रह्म चेतना ने इस वर्ष दशहरा मैदान पर अयोध्या में बने रामलला एवं बनने वाले भव्य मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण किया है, जिसके दर्शनार्थ कल सायं 7 बजे तक 15 लाख से अधिक दर्शक यहां आ चुके हैं। वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया के संस्थापक पवन सोलंकी (गुजरात) ने इस मनोहारी एवं विशाल प्रतिकृति के निर्माण तथा एक ही दिन में इतने लड्डू प्रसाद का कीर्तिमान संस्था के नाम दर्ज करने की घोषणा करते हुए पूर्व पार्षद स्वाति बबलू शर्मा, डॉ. प्रेम व्यास, सुमित तिवारी, राहुल दवे, वैभव शुक्ला को संयोजक अभिषेक शर्मा के नाम से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने कहा कि सबसे बड़़ा पुरस्कार और सम्मान तो दर्शकों का प्यार ही है।

Updated : 5 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top