Home > Archived > कर्नाटक संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में लूट, बदमाशों ने की फायरिंग

कर्नाटक संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में लूट, बदमाशों ने की फायरिंग

कर्नाटक संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में लूट, बदमाशों ने की फायरिंग
X

भोपाल। यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन में गुरुवार देर रात पांच हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दो यात्रियों पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी कैस और गहने लेकर फरार हो गए जबकि दो लूटेरों को भीड़ ने धर दबोचा।

गुरुवार देर रात करीब 2:12 बजे जब यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट बीना पहुंची तो जनरल कोच में सवार यात्री डर के कारण सहमे हुए थे। कोच में जीआरपी के जवान पहुंचे तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने बताया कि रात में ट्रेन जैसे ही भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंची पांच हथियारबंद लूटेरे जनरल कोच में सवार हुए।

इस दौरान लूटेरों ने कई यात्रियों के साथ लूटपाट की। कुछ यात्रियों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे दो युवक घायल हो गए। भोपाल से विदिशा के बीच हुई इस वारदात में तीन आरोपी विदिशा के बाद ट्रेन से कूदकर भाग निकले। यात्रियों ने दो लुटेरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। जीआरपी और सिविल पुलिस ने घायल यात्रियों और दोनों आरोपियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Updated : 8 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top