Home > Archived > वोल्वो उतारेगी भारत में इलेक्ट्रिक वाहन

वोल्वो उतारेगी भारत में इलेक्ट्रिक वाहन

वोल्वो उतारेगी भारत में इलेक्ट्रिक वाहन
X

नई दिल्ली। स्वीडन की लग्जरी कार कंपनी वोल्वो कार्स का लक्ष्य 2020 तक भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी दोगुनी करने का है। कंपनी इसके लिए भारतीय बाजार में कई नए उत्पाद पेश करने जा रही है। अगले साल कंपनी भारतीय बाजार में पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन भी उतारने का इरादा रखती है। बीते साल भारतीय बाजार में 2,029 वाहन बेचे थे। लग्जरी कार बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत की है। वोल्वो आॅटो इंडिया के प्रबंध निदेशक ने कहा, हमारे लिए पासा पलटने वाले उत्पाद इलेक्ट्रिक कारें होंगी। हम हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और यहां तक पूर्ण इलेक्ट्रिक कार लाने जा रहे हैं। इसे हम वैश्विक रूप से पेश करने के बाद अगले साल भारत में उतारेंगे। उन्होंने कहा कि वोल्वो की महत्वाकांक्षा 2025 तक दुनिया भर के देशों में 10 लाख इलेक्ट्रिक कारें चलाने का है। हमें उम्मीद है कि इसमें भारत का भी योगदान रहेगा।

Updated : 15 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top