Home > Archived > केंद्र सरकार ने हज यात्रा पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म की

केंद्र सरकार ने हज यात्रा पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म की

केंद्र सरकार ने हज यात्रा पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म की
X

नई दिल्ली| केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हज यात्रा के लिए जाने वालों की मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि सऊदी अरब के मक्का में दुनियाभर के मुस्लिम श्रृद्धालु हज यात्रा के लिए जाते हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ऐलान किया है कि इस बार हज जाने वाले 1 लाख 75 हजार लोगों बिना सब्सिडी के हज जाएंगे। नकवी ने साथ ही बताया कि हज सब्सिडी से बचने वाली राशि सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि सब्सिडी हटाने से हज के लिए लगने वाली लागत पर कोई असर नहीं होगा।

एक अनुमान के मुताबिक केन्द्र सरकार हज सब्सिडी के रूप में लगभग 700 करोड़ रुपए खर्च करती है। मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस मसले पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हर साल हज सब्सिडी के रूप में दी जाने वाली राशि का उपयोग लड़कियों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। हाल ही में सरकार ने हज के लिए आरक्षित सीटों में 5 हजार की वृद्धि की थी। अब भारत के 1.75 लाख यात्री हज यात्रा कर सकेंगे।

Updated : 16 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top