Home > Archived > संदीप और पिंकी फरार में आइटम नंबर करेंगे अर्जुन

संदीप और पिंकी फरार में आइटम नंबर करेंगे अर्जुन

संदीप और पिंकी फरार में आइटम नंबर करेंगे अर्जुन
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म संदीप और पिंकी फरार में आइटम नंबर करने जा रहे हैं। अर्जुन कपूर ह्यसंदीप और पिंकी फरार में एक आइटम नंबर करने वाले हैं।

यह फिल्म का टाइटल ट्रैक होगा।फरार नाम से आने वाले इस गाने में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा भी होंगी। यह गाना फिल्म की कहानी के इर्द-गिर्द बुना हुआ है। इसमें फिल्म में एक कपल की कहानी है जो घर से भागा हुआ है। यह फिल्म इस साल तीन अगस्त को रिलीज होने वाली है। अर्जुन और परिणीति की इश्कजादे के बाद यह दूसरी फिल्म है।

इससे पहले अर्जुन अपनी डेब्यू फिल्म इश्कजादे में भी आइटम नंबर कर चुके हैं। इश्कजादे में उनका गाना ह्यछोकरा जवां रे काफी पसंद किया गया था। इस गाने में वह गौहर खान के साथ ठुमके लगाते नजर आए थे।

Updated : 17 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top