Home > Archived > इसरो ने जारी की कार्टोसैट 2 की भेजी हुई पहली तस्वीर

इसरो ने जारी की कार्टोसैट 2 की भेजी हुई पहली तस्वीर

इसरो ने जारी की कार्टोसैट 2 की भेजी हुई पहली तस्वीर
X

नई दिल्ली। इसरो ने कार्टोसैट 2 सीरीज सैटलाइट ने पहली तस्वीर भेजी है। बता दें कि इसरो ने श्रीहरिकोटा से 12 जनवरी को 30 सैटेलाइट लांच किए है। सैटलाइट से आई तस्वीर में इंदौर शहर देखा जा सकता है। साथ ही तस्वीर का इंडौर का होल्कर स्टेडियम देखा जा सकता है। तस्वीर में उसके आसपास की तस्वीर भी देखी जा सकती है। इसरो ने ये तस्वीर मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर दिखाया। इसरो का यह 2018 का पहला अंतरिक्ष मिशन है।

प्रक्षेपण के लगभग 17 मिनट और 33 सेकंड के बाद 320 टन वजनी रॉकेट ने कार्टोसैट-2 को सूर्य की तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित किया। कार्टोसैट-2 ने सूर्य की 505 किलोमीटर कक्षा में प्रवेश किया और यह पांच वर्षो की अवधि तक यहां रहेगा। इस तस्वीर को बेंगलुरू मुख्यालय वाले इसरो की वेबसाइट पर जारी किया गया। उपग्रह को अंतरिक्ष यान PSLV-C40 राकेट से गत 12 जनवरी को प्रक्षेपित करने के बाद सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में स्थापित किया गया था।

इसरो के मुताबिक इस सैटेलाइट से ली जाने वाली तस्वीरें सड़क निर्माण की मॉनिटरिंग, पानी के वितरण सहित कई अन्य कार्यों में उपयोग में आएंगी।

Updated : 17 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top