Home > Archived > कुमार विश्वास ने केजरी पर साधा निशाना

कुमार विश्वास ने केजरी पर साधा निशाना

कुमार विश्वास ने केजरी पर साधा निशाना
X

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की सिफारिश राष्ट्रपति से करने के बाद अब कुमार विश्वास ने भी पार्टी और केजरीवाल पर हमला बोला है। आप नेता कुमार विश्वास ने चुनाव आयोग की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कुमार विश्वास ने कहा कि उन्होंने नियुक्ति को लेकर सुझाव दिए थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। विश्वास ने कहा, 20 आप विधायकों पर की गई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पहले कुछ सुझाव दिए गए थे, लेकिन मुझे बताया गया था कि किसी की नियुक्ति सीएम का प्राथमिक अधिकार है, इसलिए मैं चुप रहा।

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव आयोग के कदम का स्वागत किया है और केजरीवाल को पद से इस्तीफा देने के लिए कहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, केजरीवाल को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनके कैबिनेट के आधे मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मामले में हटाया जा चुका है। 20 विधायक जो कि मंत्री स्तर की सुविधा का आनंद उठा रहे थे, उन्हें अयोग्य ठहराया जा सकता है। उन्होंने साथ ही कहा, लोकपाल कहां है? विधायक और मंत्री सत्ता का मजा ले रहे हैं और विदेश यात्राएं कर रहे हैं। राजनीतिक शुचिता कहां है?

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तानाशाह जैसा व्यवहार कर रहे हैं। पार्टी और सरकार, जैसा वह कहते हैं वैसा ही करती हैं।उन्होंने कहा, लेकिन पहली बार, संविधान ने उन्हें बड़े पैमाने पर आइना दिखाया है।

Updated : 20 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top