Home > Archived > काबुल की मिलिट्री एकेडमी में पर हमला, 3 आंतकी ढेर

काबुल की मिलिट्री एकेडमी में पर हमला, 3 आंतकी ढेर

काबुल की मिलिट्री एकेडमी में पर हमला, 3 आंतकी ढेर
X

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक सैन्य अकादमी मार्शल फहिम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 2 सुरक्षा बल जवानों की मौत हो गई वहीं 10 के घायल होने की खबर है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दावलत वाजिरी ने बताया कि इस हमले में शामिल 3 आतंकियों को मार गिराया गया है और 1 गिरफ्तार हो गया है। जबकि एक आंतकी अभी तक हमला जारी रखे हुए हैं।

बता दें कि पीडी5 इलाके में स्थित डिफेंस यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह 5 बजे भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज सुनी गई थी। धमाके और गोलीबारी की ये आवाज एकैडमी के एंट्री गेट की तरफ से आ रही थी। हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) का इस्तेमाल किये जाने की खबर थी। अफगानी सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमलावरों की एकेडमी में घुसने की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया था।

Updated : 29 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top