Home > Archived > केन्या से 3 भारतीय, 7 नेपाली लड़कियों को छुड़वाया : सुषमा स्वराज

केन्या से 3 भारतीय, 7 नेपाली लड़कियों को छुड़वाया : सुषमा स्वराज

केन्या से 3 भारतीय, 7 नेपाली लड़कियों को छुड़वाया : सुषमा स्वराज
X

नई दिल्ली। भारत सरकार ने अफ्रीकी देश केन्या से 3 भारतीय लड़कियों को छुड़वाया है। इन लड़कियों को केन्या की राजधानी मोम्बासा में कैद रखा गया था। इन भारतीय लड़कियों के साथ 7 नेपाली लड़कियों को भी छुड़वाकर वापस लाया जा रहा है। जांच एजेंसियों को शक है कि ये 10 लड़कियां मानव तस्करों के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का शिकार हो गई थीं।

सुषमा स्वराज ने गुरूवार को बताया कि विदेश मंत्रालय के निर्देश पर केन्या में स्थित भारतीय उच्चायोग ने केन्या पुलिस के साथ मिलकर इन लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़वाया है। इन लड़कियों के पासपोर्ट और फोन उन लोगों ने अपने पास रख लिए थे और इन लड़कियों को मोम्बासा में कैद कर रखा था। इन लड़कियों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। इतना ही नहीं विदेश मंत्रालय ने पंजाब सरकार के साथ इन लड़कियों को भेजने वाले एजेंट और संबंधित लोगों की जानकारी साझा की है, जिससे इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

सुषमा स्वराज ने इस पूरे मामले के लिए केन्या में नियुक्त भारतीय उच्चायुक्त सुचित्रा दुराई और प्रथम सचिव करन यादव की प्रशंसा की, जिनकी सक्रियता के चलते इन लड़कियों को मानव तस्करों से बचाया जा सका। स्वराज ने केन्या पुलिस को भी भारतीय अधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Updated : 4 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top