Home > Archived > नगर निगम चुनाव के बाद फिर गरमाया स्वकर का मुद्दा

नगर निगम चुनाव के बाद फिर गरमाया स्वकर का मुद्दा

फीरोजाबाद। नगर निगम की अनियमितताओं, स्वकर, जल मूल्य व अन्य समस्याओं पर एकजुटता दिखाते हुये रोष व्यक्त करते लोक नागरिक कल्याण समिति के सत्येन्द्र जैन सौली सहित जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, संस्कार भारती महानगर शाखा, सनातन ब्राहा्रण समाज, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार, अखिल भारतीय सवर्ण संगठन, वैश्य एकता परिषद की संयुक्त रूप से आयोजित वार्ता में अपनी बात मीडिया के समक्ष रखी है।

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि चार अगस्त 2014 को फिरोजाबाद नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिला। बोर्ड का गठन नहीं हुआ, परंतु तभी से नगर निगम में तैनात अधिकारियों पर मनमानी करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं और स्वकर के नाम पर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा करोड़ों रूपये की अवैध वसूली करके अपनी जेबें भरीं और जिसको लेकर नगर के तमाम संगठनों ने 26 अगस्त 2016 से तीन सितम्बर 2016 तक लोक नागरिक कल्याण समिति के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन किया। जिसके बाद राजनैतिक संरक्षण प्राप्त बेखौफ नगर निगम अधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली पर फर्जी मुकदमें लगाये और बीस सितम्बर 2016 को साजिश रचकर नगर निगम परिसर में ही जानलेवा हमला किया। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। वहीं अब नगर निगम के चुनाव होने के बाद स्वकर का मुद्दा गरमाने लगा है। आयोजित वार्ता में बताया कि विभिन्न मांगों जिसमें नगर निगम अधिकारियों द्वारा थोपा गया स्वकर निरस्त कर नवगठित बोर्ड में पास कर लागू किया जाये, 2013 से 2017 तक ज्यादा वसूला गया ग्रहकर व जलकर जनता को वापस किया जाये या समायोजित किया जाये। नगर विधायक ने पूर्व में पैसा वापस करने की बात की थी, जांच में दोषी पाये गये अधिकारियों को जेल भेजा जाये। वहीं कहा गया कि जांच रिपोर्ट आने के छह महीने बाद भी दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। बताया कि आठ बार मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी, 17 बार जिलाधिकारी को दिया रिमाइंडर, फिर भी जांच रिपोर्ट में दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुयी। सात बार जिलाधिकारी ने पत्र लिखकर नगर आयुक्त को जांच में दोषियों को चिन्हित करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने भी कार्यवाही नहीं की।

बताया कि शिकायत में आरोपी अपर आयुक्त प्रमोद कुमार ने ही दो बार झूठी रिपोर्ट भेजकर शिकायत निस्तारण को शासन ने संज्ञान लिया। वार्ता के दौरान अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, ललतेश जैन,उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी,इंजीनियर एससी अग्रवाल, डा. उग्रसेन पांडे, हरिओम शर्मा, रामदास कुशवाहा, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा, ब्राहा्रण समाज से सनातन गांधी एससी शर्मा, बृजेश यादव, विजय टाईगर, त्रिभुवन श्रीमाली, अरूण शर्मा एडवोकेट, अनिल मैनेजर, आनन्द पाल सिंह तौमर सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Updated : 5 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top