Home > Archived > हेमा मालिनी ने किया लीडर्स का सम्मान

हेमा मालिनी ने किया लीडर्स का सम्मान

आगरा। फिल्म अभिनेत्री व मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने एमडी जैन इंटर कॉलेज के शांतिसभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह लोगों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम लीडर्स आगरा ने अपने स्थापना दिवस पर तपन ग्रुप के साथ मिलकर आयोजित किया। इस अवसर पर हेमा मालिनी ने कहा कि उनका आगरा से खास लगाव है। इस आयोजन में बुलाने के लिए उन्होंने लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन का आभार व्यक्त किया।

शहर के प्रमुख दिवंगत डेरी व्यवसायी दाउदयाल अग्रवाल मैमोरियल अवार्ड शहर में मिडनाइट बाजार के आयोजक मनीष अग्रवाल को प्रदान किया गया। आगरा के प्रमुख समाजसेवी स्व. स्वरूप चन्द जैन मैमोरियल अवार्ड समाजसेवी के क्षेत्र में नगर के प्रमुख टैंट व्यवसायी व सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अजय गोयल को प्रदान किया गया। हिन्दुस्तान की प्रमुख गायनिक चिकित्सक स्व. प्रभा मल्होत्रा मैमोरियल अवार्ड डॉ. जेएन टंडन को प्रदान किया गया।पत्रकार व प्रमुख रंगकर्मी राजेन्द्र रघुवंशी मैमोरियल अवार्ड लखनऊ के कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी को दिया गया।

आयुर्वेद के प्रमुख चिकित्सक चम्पालाल जैन की स्मृति में रखा गया चम्पालाल जैन मैमोरियल अवार्ड हिन्दुस्तान हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं अर्जुन अवार्डी जगवीर सिंह को दिया गया। लखमी चन्द मैमोरियल अवार्ड ब्रजक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रदान किया गया।इसके अलावा कार्यक्रम में शहर में प्रशंसनीय कार्य करने का चार अन्य लोगों को लीडर्स अवार्ड दिया गया।

अमरनाथ जैन स्मृति अवार्ड आधुनिक वास्तुविद एवं लेखक दीप्ति जैन को दिया गया। विपिन गोयल अवार्ड अधिवक्ता मेघ सिंह को दिया गया। संजय जैन अवार्ड इंडिया राइजिंग के अध्यक्ष नितिन जौहरी को दिया गया। कंचनलाल मेडतवाल अवार्ड उभरती हुई प्रतिभाशाली अलीशा राघव को दिया गया। लीडर्स आगरा अवार्डस 2017 समारोह में लीडर्स आगरा के जनहित के मिशन प्रोजेक्ट चेयरमैन वंदना सिंह, थैला प्रोजेक्ट में अंजलि गुप्ता, गुल्लक प्रोजेक्ट में प्रीति सोनी एवं राहुल जैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने किया।

Updated : 8 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top