Home > Archived > मृतकों के परिजनों को मिलेगी दो-दो लाख रुपये की सहायता

मृतकों के परिजनों को मिलेगी दो-दो लाख रुपये की सहायता

कैबिनेट मंत्री, डीएम-एसएसपी सहित तमाम राजनैतिक लोगों ने जताया गहरा दु:ख

फीरोजाबाद। जनपद के थाना सिरसागंज क्षेत्र नेशनल हाईवे-2 सोथरा चौराहे पर रविवार की सायं हुए दर्दनाक हादसे में दो महिला और दो बच्चों सहित 11 लोगों की मौत की मौत पर मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा. मनोज कुमार सहित तमाम राजनैतिक लोगों ने गहरा दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषण की है।

जनपद के सिरसागंज में रविवार की सायं दस चक्के का ट्रक मौड़ पर संतुलन बिगडऩे से वैगनआर कार व टैम्पों पर पलट जाने से 11 लोगों की मौत हो जाने से कोहराम मच गया था। घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे लोगों ने 10 मृतकों की शिनाख्त की। मृतकों में एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। जिनमें थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव फतेहपुर चन्दरई के एक ही गांव के छह लोगों की मौत हुई जिनमें सेना से रिटायर 52 वर्षीय चौब सिंह पुत्र सिलेटी सिंह, 48 वर्षीय अनारश्री पत्नी चौब सिंह, 60 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र सिलेटी सिंह, 50 वर्षीय पप्पू पुत्र सिलेटी सिंह, 48 वर्षीय असवंती देवी पत्नी पप्पू, 29 वर्षीय सत्येन्द्र सिंह पुत्र चौब सिंह है। जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र नगला फूलसहाय निवासी 35 वर्षीय मनोज पुत्र सुरेंद्र, उसके 12 वर्षीय बेटे हिमांशु और नौ वर्षीय बेटे प्रांशु हैं। वहीं 22 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र सुरेश निवासी गडिया दीनानाथ थाना बरनाहल मैनपुरी के रूप में हुई। एक मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। जिला अस्पताल में सीएमएस डा. आर के पाण्डेय अपनी टीम के साथ रात भर व्यवस्थाओं में लगे रहे।

घटना की जानकारी होते ही कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा. मनोज कुमार व मेयर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा शिकोहाबाद के विधायक डा. मुकेश वर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल सिंह राठौर, नानक चन्द्र अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, एमएलसी डा. दिलीप यादव ने पहुंचकर परिवारजनों को सांत्वना दी व घटना पर गहरा दुख जताया है। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन पर दी। जिस पर मुख्यमंत्री घटना पर संवेदना व्यक्त की।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी जायगी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार एवं साधारण घायलों को 25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर जाकर पूरी जानकारी भी ली और इस घटना पर गहरा दु:ख जताया। वहीं एडीएम उदय सिंह, एसपी देहात महेन्द्र सिंह, सीओ सदर डा. अरूण कुमार, एसडीएम चन्द्रभानु सिंह, एसडीएम सदर संगम लाल सहित जनपद के अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। सोमवार को सड़क हादसे में ग्राम चंदरई के एक ही परिवार के 6 लोगों के हुए निधन पर आज पूर्व मंत्री जयवीर सिंह उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। सिरसागंज क्षेत्र के विधायक हरिओम यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज गति से चलता तो हादसा नहीं होता। प्रशासन को चाहिये कि इनका निर्माण तेजी से कराएं।

Updated : 9 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top