Home > Archived > 13 हजार रेल कर्मचारियों की होगी छुट्टी

13 हजार रेल कर्मचारियों की होगी छुट्टी

13 हजार रेल कर्मचारियों की होगी छुट्टी
X


नई दिल्ली।
रेलवे में लम्बे समय से छुट्टी पर चल रहे 13 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अब पूरी तरह से छुट्टी करने का मन बना लिया गया है। इनमें कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो रसूख के बल पर छुट्टी में रहकर वेतन ले रहे हैं। इसमें नार्दन सेंट्रल रेलवे में 844 कर्मचारी लम्बे समय से नदारद हैं।

दरअसल रेलवे में कर्मचारियों की भारी कमी है, ऊपर से जो कर्मचारी हैं, उनमें भी तमाम ड्यूटी नहीं करते। रेलमंत्री पीयूष गोयल को ऐसी तमाम शिकायतें मिल रहीं थीं। जिसमें बताया गया कि बहुत सारे कर्मचारी बगैर सक्षम स्तर से अनुमति लिए नौकरी से गैरहाजिर चल रहे थे। कुछ कर्मचारी तो अपने रसूख के दम पर ड्यूटी नहीं करते थे, मगर वेतन भी ले रहे थे।

सूत्र बताते हैं कि गोयल की तरफ से इसकी पड़ताल करने को कहा गया तो चौकाने वाला आंकड़ा सामने आया। बताया जाता है कि देशभर में ऐसे 13,500 कर्मचारी पाए गए जो मनमर्जी तरीके से रेलवे को चूना लगा रहे थे। इस पड़ताल के बाद अब इन्हें निकालने की तैयारी हो रही है। बताया जाता है कि इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय स्तर पर हड़कम्प मच गया है।

Updated : 11 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top