Home > Archived > ‘मैंने प्रेम रतन धन पायो’ की धुन पर थिरकीं महिलाएं

‘मैंने प्रेम रतन धन पायो’ की धुन पर थिरकीं महिलाएं

‘मैंने प्रेम रतन धन पायो’ की धुन पर थिरकीं महिलाएं
X

251 कन्याओं को एक साथ लगाई मेंहदी, कल होगा सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियां जोरों पर




ग्वालियर, विशेष प्रतिनिधि। जिस मां बाप ने अपनी बेटी के लिए वर तो देख रहा था, लेकिन वह आर्थिक तंगी के कारण उसका विवाह नहीं करा पा रहे थे, ऐसे गरीब और असहाय परिवारों से जुड़ी कई कन्याओं का विवाह फुलैरा दौज 17 फरवरी को कटोराताल के सामने मैदान पर होगा। इसमें विवाह मण्डप में एक साथ 251 कन्याएं पिया के घर चली जाएंगी। इसके लिए गुरूवार को विशाल प्रांगण में एक साथ 251 कन्याओं को मेंहदी-हल्दी लगाने की रस्म अदा की गई। इसके साथ ही महिला संगीत में कन्याएं भी ‘मैंने प्रेम रतन धन पायो’ की धुन पर थिरकती हुई दिखार्इं दीं। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार एवं उनकी पत्नी शोभा सिकरवार द्वारा कन्याओं की मेहंदी की रस्म अदायगी के साथ नृत्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गुरूवार 15 फरवरी की शाम कटोराताल के सामने बने प्रांगण में विवाह के पूर्व का नजारा बड़ा ही अद्भुद था। विवाह स्थल मैदान पर कन्याओं की मेंहदी और हल्दी की रस्म के साथ महिला संगीत की धूम रही। इस खुशनुमां माहौल में कन्याएं अपने परिवारजनों व अन्य महिलाओं के साथ मैंने राम रतन धन पायों गीत पर झूमकर नाचीं। इस खुशी के माहौल में मेहदीं व तेल रस्म के मौके पर मेयर इन काउंसिल की प्रभारी सदस्य डॉ. श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार, विद्यादेवी कौरव, उमा भदौरिया, आशा सिंह, निधि कौरव पार्षद, बबीता डाबर, रीना शर्मा आदि महिलाओं ने कन्याओं को मेंहदी लगाई और उनके साथ नृत्य किया। इस मौके पर कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक गोयल एवं यश गोयल सहित जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार, सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे आदि उपस्थित थे। समाजसेवी यश गोयल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने 251 गरीब कन्याओं के नि:शुुल्क विवाह कराकर समाज को एक नई प्रेरणा दी हैं। विवाह स्थल किसी महाकुंभ की तरह दिखाई दे रहा था, जहां सिर्फ महिला और महिलाएं ही मौजूद थीं। हाथ से कोहनी तक की मेहंदी रचाएं दुल्हन बड़ी खुश नजर आ रही थीं। कन्याओं की मां अपनी बेटियों के इस शानदार आयोजन से न केवल प्रसन्न थी, बल्कि उनकी आंखो से खुशी के आंसू छलक पड़े। वहीं डीजे की धुन पर बज रहे विवाह गीतों पर भी मेंहदी और हल्दी से सजी कन्याआें ने भी खूब नृत्य किया। इस मौके पर वधु पक्ष को श्रृंगार बॉक्स भेंट किए गए तथा सभी ने एक साथ भोजन का आनंद लिया। इस आयोजन में शहर की सैंकड़ों महिलाओं ने शिरकत कर अपनी भागीदारीं निभाई।

अचलेश्वर से उठेंगी बारात:- फुलैरा दौज पर सुबह 8 बजे अचलेश्वर महादेव पर वर पक्ष के लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान 55 दूल्हों की भव्य बारात अचलेश्वर महादेव पर पूजा-अर्चना के साथ विवाह स्थल की ओर गाजे-बाजे के साथ रवाना होगी। जगह-जगह स्वागत होगा और आतिशबाजी चलेगी। विवाह स्थल पर 251 मण्डप बनाए गए हैं। साथ ही भव्य मंच बनकर तैयार हो रहा है। जहां से पण्डित पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ लग्न संपन्न कराया जाएगा।

कन्याओं का 75 हजार का बीमा:- जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रत्येक कन्या का 75 हजार रुपए का जीवन बीमा कराया गया हैं। इसकी पहली किश्त 750 रुपए जमा करा दी गई हैं।

बैठक हुई:- विवाह स्थल पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए, जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन श्रीमती बबीता डाबर ने एवं आभार अवध सिंह धाकरे ने व्यक्त किया।

Updated : 16 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top