विराट विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
X
X
सेंचुरियन। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से विराट कोहली वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के अलावा जो रूट, केन विलियमसन और स्टीवन स्मिथ को वर्तमान समय का दुनिया के चोटी के 4 बल्लेबाजों में आंका जाता है लेकिन शास्त्री का मानना है कि भारतीय कप्तान का कोई सानी नहीं है।कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 558 रन बनाये जिससे भारत ने इसमें 5-1 से जीत दर्ज की। शास्त्री ने वनडे श्रृंखला के बाद मीडिया से कहा कि यह केवल औसत से जुड़ा मसला नहीं है। यह आप जिस तरह से रन बनाते हो और इनसे टीम पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा है। मैं यही कहूंगा कि अभी वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।
Updated : 18 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire