Home > Archived > भारत को उम्मीद, मालदीव में शीघ्र बहाल होगा लोकतंत्र

भारत को उम्मीद, मालदीव में शीघ्र बहाल होगा लोकतंत्र

भारत को उम्मीद, मालदीव में शीघ्र बहाल होगा लोकतंत्र
X

नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को आशा व्यक्त की है कि मालदीव में आज समाप्त हो रहा आपातकाल और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा तथा देश लोकतंत्र के रास्ते पर शीघ्र ही वापस लौट आएगा।

विदेश मंत्रालय ने मालदीव के घटनाक्रम पर एक वक्तव्य जारी कर कहा कि गत पांच फरवरी को घोषित आपातकाल आज शाम समाप्त हो रहा है। भारत को आशा है कि आपातकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और देश में राजनीतिक प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से बहाल हो जाएगी। भारत ने यह भी आशा व्यक्त की है कि आपातकाल के समाप्त होने के बाद न्यायपालिका सहित सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को संविधान के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करने दिया जाएगा। इसके साथ ही मालदीव के उच्चतम न्यायालय के आदेश को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

भारत ने कहा है कि यह बहुत आवश्यक है कि मालदीव शीघ्र ही लोकतंत्र और विधि के शासन पर वापिस लौटे ताकि मालदीव की जनता की आशा अपेक्षा पूरी हो सके तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं का समाधान हो सके।

Updated : 21 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top