Home > Archived > रेलवे ने ग्रुप सी भर्ती में आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देने की घोषणा की

रेलवे ने ग्रुप सी भर्ती में आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देने की घोषणा की

रेलवे ने ग्रुप सी भर्ती में आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देने की घोषणा की
X

रेलवे ने ग्रुप सी भर्ती में आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देने की घोषणा की है। रेलवे ने यह छूट ग्रुप सी लेवल-1 और लेवल-2 के 89 हजार 409 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करते हुए हर वर्ग के अभ्यर्थी को दी है।

रेल मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश के मुताबिक ग्रुप सी के लेवल-1 की भर्तियों में सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा अब 31 के बजाय 33 वर्ष होगी, जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 36 के बजाय 38 वर्ष होगी।

इसी प्रकार लेवल-2 की भर्तियों में सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 के बजाय 30 वर्ष और अनूसूचित जाति के लिए 33 के बजाय 35 वर्ष होगी। मंत्रालय के मुताबिक अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ाई जाएगी।

Updated : 21 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top