Home > Archived > भारत-रूस मैत्री की 70वीं वर्षगांठ पर निकाली गई मोटर रैली

भारत-रूस मैत्री की 70वीं वर्षगांठ पर निकाली गई मोटर रैली

भारत-रूस मैत्री की 70वीं वर्षगांठ पर निकाली गई मोटर रैली
X

बोकारो। भारत-रूस मैत्री के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बोकारो स्टील प्लान्ट के सीईओ पवन कुमार सिंह ने बुधवार को स्थानीय बोकारो निवास से भारत-रूस मैत्री कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैत्री को और भी आगे बढ़ाने के उद्देश्य से केन्द्रीय विदेश मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित इस रैली में 9 वाहनों पर सवार भारत, रूस, थाईलैंड आदि के लगभग 40 यात्री शामिल थे। यह रैली भिलाई से शुरू हुई और एचईसी (रांची) के बाद बोकारो पहुंची थी, जबकि आगे यहां से जमशेदपुर, भुवनेश्वर और ऋषिकेष होकर 13 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद वहां से मुम्बई होकर सुमुद्री रास्ते को तय कर ईरान, अजरबैजान होती हुई रूस तक जायेगी। इस दौरान आईएनएसटीसी (नार्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कोरिडोर की सड़कों पर भी दौडे़गी। उक्त जानकारी कार रैली के ग्रुप लीडर रमेश महापात्रा व रूसी प्रतिनिधि एलिना ने दी।

रैली की बोकारो से विदाई के अवसर पर बोकारो स्टील के सीईओ पीके सिंह के अलावा निदेशक प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डा. ए के सिंह, अधिशासी निदेशक एस के सिंह, एच पी सिंह, आर कृष्णास्वामी व आर सी श्रीवास्तव, सीआईएसएफ की डीआईजी नीलिमा रानी सिंह, संचार प्रमुख मणिकांत धान सहित बोकारो स्टील के अन्य वरीय अधिकारी शामिल थे।

Updated : 22 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top