Home > Archived > राजकीय सम्मान के साथ 'पद्मश्री' श्रीदेवी की विदाई, पॉर्थिव शरीर पर तिरंगा, पुलिस ने दी सलामी

राजकीय सम्मान के साथ 'पद्मश्री' श्रीदेवी की विदाई, पॉर्थिव शरीर पर तिरंगा, पुलिस ने दी सलामी

राजकीय सम्मान के साथ पद्मश्री श्रीदेवी की विदाई, पॉर्थिव शरीर पर तिरंगा, पुलिस ने दी सलामी
X

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के पहले उन्हें राजकीय सम्मान से विदा किया गया। मुंबई में उनके अंतिम संस्कार के पहले महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। श्रीदेवी के पॉर्थिव शरीर को राष्ट्र ध्वज तिरंगे में लपेटा गया और राज्य पुलिस ने श्रीदेवी को राजकीय धुन के साथ सशस्त्र सलामी दी। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को साल 2013 में भारत सरकार का चौथा सबसे बड़ा सिविलियन सम्मान 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था, जिसके चलते उनके निधन पर प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें राजकीय सम्मान से विदाई दी गई।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में निधन हो गया था। श्रीदेवी को उनके फिल्म निर्माता पति बोनी कपूर ने होटल के बाथरूम में बॉथटब में निस्तेज पाया था। पहले बताया गया कि श्रीदेवी की मौत कॉर्डिक अरेस्ट से हुई। 54 वर्षीय श्रीदेवी एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने अपने पति बोनी कपूर और अपनी छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई गई हुई थीं। सदमा, हिम्मतवाला, चालबाज, मिस्टर इंडिया, चांदनी, जुदाई, लाडला सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी श्रीदेवी 90 के दशक में अपने शीर्ष पर थीं और उन्हें सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त था।

Updated : 28 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top