Home > Archived > ‘भाजपा के सिद्धांतों को अपनाएं कार्यकर्ता’

‘भाजपा के सिद्धांतों को अपनाएं कार्यकर्ता’

‘भाजपा के सिद्धांतों को अपनाएं कार्यकर्ता’
X

महिला मोर्चा की संभागीय कार्यशाला आयोजित

ग्वालियर| भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक दिवसीय सम्भागीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को महापौर निवास पर किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सम्भागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती माया नारोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया श्रीमती सुमन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस कार्यशाला में जिला ग्वालियर, ग्वालियर ग्रामीण, गुना, शिवपुरी व अशोकनगर महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। प्रथम सत्र की अध्यक्षता ग्वालियर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता ने की। महिला मोर्चा की पृष्ठभूमि व योगदान विषय पर प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती माया नारौलिया ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। ेउन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आदर्शों के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। एवं भाजपा के सिद्धांतों को अपनाएं। कार्यशाला के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता ग्वालियर ग्रामीण महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ममता बघेल ने की व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया ने व्यवहारिक व सैद्धांतिक कार्यपद्धति विषय पर सम्बोधन दिया। तृतीय सत्र की अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी श्रीमती आशा सेंगर ने की, जिन्होंने सोशल मीडिया विषय पर मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती लता सिंह ने आदर्श डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, डॉ. हेडगेवार, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया का संक्षिप्त परिचय दिया।

Updated : 28 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top