Home > Archived > संजय यादव का कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत

संजय यादव का कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत

संजय यादव का कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत
X


ग्वालियर, विशेष प्रतिनिधि। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बनने पर जिला गा्रमीण कांग्रेस ने संजय यादव का कांग्रेस कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, कल्याण श्रोती, भीकम सिंह गुर्जर, चतुर सिंह गुर्जर, केदार सिंह किरार, सुल्तान सिंह रावत, सत्येन्द्र धाकड़, वृन्दावन कोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

दक्षिण में बढ़ी दावेदारी: युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद युवा नेता संजय यादव ने राष्ट्रीय सचिव बनकर यह जता दिया कि वे इसके हकदार थे। इसी के साथ ग्वालियर दक्षिण में उनकी प्रवल दावेदारी मानी जा रही है। अपने उद्बोधन में श्री यादव ने राष्ट्रीय सचिव बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार माना है। मंगलवार को उन्होंने श्री सिंधिया से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने श्री यादव को बधाई देते हुए संघर्ष करते रहने की बात कही थी।

Updated : 10 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top