Home > Archived > कार्यकर्ता पार्टी के विचार और अवधारणा को जानें

कार्यकर्ता पार्टी के विचार और अवधारणा को जानें

कार्यकर्ता पार्टी के विचार और अवधारणा को जानें
X

भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा की कार्यशाला संपन्न
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी का विजन और दृष्टि हर कार्यकर्ता को पता होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के विचार और अवधारणा को जानना चाहिए। यह बात पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा ने शनिवार को गोला का मंदिर स्थित श्याम वाटिका में आयोजित भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला में पदाधिकारियों को प्रथम सत्र में भाजपा मिशन राष्ट्र प्रथम विषय पर बोलते हुए कही।

कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार व मूलों पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने एक वोट से सरकार गिर जाना सही समझा, पर उन्होंने अपने विचारों व मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में धैर्य बहुत आवश्यक है, कार्यकताओं को पं. दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद दर्शन को समझना चाहिए और इस दर्शन को समाज के बीच लेकर जाना चाहिए। कार्यशाला के प्रथम सत्र की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष बलराम बघेल ने की।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में आईटी व सोशल मीडिया के बारे में विस्तार पूर्वक पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सहसोशल मीडिया प्रभारी जंडेल गुर्जर ने बताया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवीर सिंह राठौर ने की। कार्यशाला के तृतीय सत्र में साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने भाजपा पिछडा वर्ग की भूमिका और उपयोगिता विषय पर उद्बोधन दिया। तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व महापौर व मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने की। कार्यशाला के चतुर्थ सत्र में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने सबका साथ, सबका विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में परिवार और विचार जिसमें सबका साथ और सबका विकास, पार्टी का यह नारा आज से दिया गया नहीं है। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र गुर्जर ने की।

Updated : 11 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top