Home > Archived > कै. माधवराव सिंधिया थे विकास पुरुष: अग्रवाल

कै. माधवराव सिंधिया थे विकास पुरुष: अग्रवाल

कै. माधवराव सिंधिया थे विकास पुरुष: अग्रवाल
X

जयंती पर पांच सौ गरीबों को कराया भोजन

ग्वालियर, विशेष प्रतिनिधि। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कै. माधवराव सिंधिया की जयंती पर आज सुबह अम्मा महाराज की छत्री पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांगे्रस एवं अन्य संगठनों ने स्व. सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांगे्रस द्वारा पांच सौ गरीबों को भोजन कराया गया। कै. सिंधिया की जयंती पर शनिवार की सुबह 7:30 बजे कांगे्रस कार्यालय शिन्दें की छावनी से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई अम्मा महाराज की छत्री प्रांगण पहुंची जहां स्व. सिंधिया की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कै. सिंधिया को विकास पुरूष बताते हुए उनके द्वारा कराए कार्य गिनाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महाराज सिंह पटेल, रामवरन गुर्जर, रश्मि पवार, लक्ष्मण राव सालुंके, संजय यादव, रश्मि पवार शर्मा, अशोक शर्मा, बाल खांडे, कमलेश कौरव, रमा पाल, किशन मुदगल, लतीफ खां मल्लू, आनंद शर्मा, सुधीर गुप्ता, मीतेन्द्र दर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पांण्डे के नेतृत्व में माधव अंधाश्रम में फल वितरण, रेसकोर्स सोसयटी पर रक्तदान शिविर, कन्या अंध आश्रम गोला का मंदिर, नारायण वृद्ध आश्रम, बाड़ा हनुमान मंदिर, कन्या आश्रम कमानी पुल पर फल वितरण किए गए। वहीं कांगे्रस नेता अति सुंदर सिंह एडवोकेट ने मुरार में गरीब एवं बेसहारा बुजुर्ग एवं महिलाओं व बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया।

Updated : 11 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top