Home > Archived > नवसंवत्सर की श्रृंखला में कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

नवसंवत्सर की श्रृंखला में कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

नवसंवत्सर की श्रृंखला में कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
X

ग्वालियर। नगर निगम एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नवसंवत्सर स्वागत उत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में शनिवार को विनय नगर सेक्टर-3 में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम अभिजीत सुखदाणे एवं उनके शिष्यों ने संस्कार भारती ध्येय गीत का गायन किया। भाग्यश्री बघेल एवं मनीषा ने श्रीराम स्तुति प्रस्तुत की। इसके बाद साक्षी भदौरिया ने काहे छेड़ छेड़ मोहे... गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात किड्स एकेडमी के बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसी क्रम में श्रीमती शिखा सोनी और उनके शिष्यों ने कत्थक एवं ओ री चिरैया.. गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में माइकल डांस ग्रुप द्वारा गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती से दीप्ति मिश्रा, दिनेशचन्द दुबे, अतुल भैया जी, आशीष अग्रवाल एवं नगर निगम से रमेश झा उपस्थित रहे।

Updated : 11 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top