Home > Archived > फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी!

फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी!

फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी!
X

मुंबई। दीपिका पादुकोण एक बार फिर से रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में काफी समय से चर्चा हो रही थी कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'सिंबा' में श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर या सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आ सकती हैं। लेकिन यह खबरें अफवाह साबित हुईं हैं।
चर्चा है कि फिल्म 'सिंबा' में दीपिका पादुकोण ,रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर से जोड़ी बनाने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने दीपिका को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है और दीपिका भी फिल्म से जुडऩे के लिए दिलचस्पी दिखा रहीं हैं।
रणवीर सिंह ने ही रोहित शेट्टी को दीपिका को इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि दीपिका और रणवीर की जोड़ी बिग स्क्रीन पर सफल रही है। 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और'पद्मावत' में दोनों कलाकारों को खूब सराहा गया।

Updated : 12 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top