Home > Archived > दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे रामनाथ कोविंद
X

नई दिल्ली|राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर पहुंचे। ओडिशा राज्यपाल एस.सी. जमीर और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उनका स्वागत किया। राम नाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनने के बाद ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। रामनाथ कोविंद राज्य में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद इस के बाद कटक जाएंगे। वह वहां राष्ट्रीय कानून विश्वविघालय के स्थापना समारोह को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा, राज्यपाल जमीर, और मुख्यमत्री नवीन पटनायक शामिल होंगे।

इसके बाद राष्ट्रपति पुरी में संस्कृति संस्थान समारोह का शुभांरभ करेंगे। राष्ट्रपति वहां पर कौशल विकास भारत केंद्र की आधारशिला स्थापित करेंगे और रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुम्बई तथा इंडियन ऑयल के ओडिशा परिसर का भी शुभारंभ करेंगे।

Updated : 17 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top